जंगल विचारों का
है - ये मन।
अस्त व्यस्त,
ऊबड़-खाबड़।
अनायास उभर आते हैं...
एक पर एक चढ़े जाते हैं
सात्विक... कलुषित
विस्मित !!!
कुछ उपजे, कुछ पढ़े हुए,
कुछ देखादेखी जड़े हुए।
आंख बंद करनी चाहो
एक नए रूप में खड़े हुए।


इल्तिजा मौत तुझसे है इतनी,
देके दस्तक मेरे दर पे आना।
जिंदगी ये गुज़ारिश है तुझसे,
सुनके दस्तक वहाँ ले जाना,
कोई साया भी हो ना जहाँ पर,
फिर मिलकर मुझे तुम सुलाना।
न डाले कफन कोई ऐसा...
पीछे जिसका सुनाएं वो ताना,
कौन आँसू बहाएगा मुझपर,
है खुदगर्ज़ ये तो जमाना
भीड़ में से अँगुली पकड़ कर
तन्हाइयों में ले जाना
और गोद में रखकर मेरा सर,
नींद अंतिम मुझे तुम सुलाना।