Monday, September 6, 2021

हिंदी बोलो रे!

 

हिंदी बोलो रे!

 

हिंद के निवासी हो तो हिंदी बोलो रे

प्रेम की ये भाषा है हिंदी बोलो रे

हिंदी बोलो, हिंदी बोलो, हिंदी बोलो रे

अरे भई हिंद के निवासी हो तो हिंदी बोलो रे

 

पूरब, पश्चिम, उत्तर दक्षिण, जोड़े सबको जो

सबको जो अपनाती है, वो हिंदी बोलो रे

राजभाषा ये तुम्हारी, मन की भाषा ये

तुमको इससे प्रेम है तो हिंदी बोलो रे

हिंदी बोलो, हिंदी बोलो, हिंदी बोलो रे

अरे भई हिंद के निवासी हो तो हिंदी बोलो रे

 

दूर-दूर फैली इसकी शाखाएँ अनेक

बोलियाँ असंख्य हैं, पर भाषा है ये एक

घर हो दफ्तर हो, या हो कोई देश,

डरो नहीं, झुको नहीं, हिंदी बोलो रे।

हिंदी बोलो, हिंदी बोलो, हिंदी बोलो रे

अरे भई हिंद के निवासी हो तो हिंदी बोलो रे

 

भाषा राजकाज की, भाषा ये संचार की

भाषा संविधान की, भाषा ये संस्कार की

गौरव है ये राष्ट्र का, आन-बान देश की,

इसको संग लेके चलो हिंदी बोलो रे।

हिंदी बोलो, हिंदी बोलो, हिंदी बोलो रे

अरे भई हिंद के निवासी हो तो हिंदी बोलो रे

 

ये सहज, ये सरल, ये सुबोध है,

इसमें नेह-प्रेम है, अपनत्व बोध है

केरल जाओ, असम जाओ, तमिल जाओ रे

इसकी सखियों को मिलाओ, फिर हिंदी बोलो रे

हिंदी बोलो, हिंदी बोलो, हिंदी बोलो रे

अरे भई हिंद के निवासी हो तो हिंदी बोलो रे।

 

भावना सक्सैना

No comments: